भारत और इटली आधुनिक रक्षा तकनीक, संयुक्त उत्पादन और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे 

नई दिल्ली।

भारत और इटली आधुनिक रक्षा तकनीक, संयुक्त उत्पादन और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे। इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ यह वार्ता नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ केंद्र में आयोजित की गई। दोनों देशों ने शांति, स्थिरता और आपसी सम्मान जैसे साझा मूल्यों के आधार पर अपनी रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। खासतौर पर पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत रक्षा उत्पादन में सहयोग बढ़ाने और नई संभावनाओं को विकसित करने पर सहमति बनी।

भारत और इटली ने समुद्री सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी समान दृष्टिकोण व्यक्त किया। विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में सूचना साझाकरण को मजबूत करने पर जोर दिया गया, ताकि समुद्री निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

SHARE