सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया है बीते महीने में भारत ने साऊदी अरब से 8.63 लाख बैरल तेल प्रति दिन के हिसाब से खरीदा।
पिछले अगस्त महीने में रूस के द्वारा भारत में प्रति दिन 855,950 बैरल कच्चा तेल निर्यात किया गया, जो जुलाई के मुकाबले 2.4% कम है। इसके कारण रूस को पीछे करते हुए सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया है।
आकड़ा यह भी बताता है कि भारत का OPEC देशों से तेल आयात कम होकर 59.8% आ गया है, जो पिछले 16 सालों में सबसे कम है। दरअसल OPEC पेट्रोलियम निर्यातक 13 देशों का एक संगठन है, जिसकी स्थापना 14 सितंबर 1960 को हुई थी।










