– प्रति वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस – राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलों के सिविल सर्जन और गैर संचारी रोग पदाधिकारी को पत्र जारी कर दिए निर्देश मुंगेर, 27 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस पर जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थान और जीविका के सीएलएफ पर आगामी 14 से 21 नवंबर तक निःशुल्क जांच सह परामर्श सप्ताह मनाया जाएगा । इस आशय की जानकारी मुंगेर के गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ के. रंजन ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रीवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज, कार्डियो वैस्कुलर डिजीज और स्ट्रोक्स (एनपीसीडीसीएस) के तहत प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस को लेकर 14 से 21 नवंबर तक निःशुल्क जांच सह चिकित्सा परामर्श सप्ताह शिविर आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इन शिविरों में आने वाले व्यक्तियों की उच्च रक्तचाप व मधुमेह रोग की स्क्रीनिंग के साथ – साथ उन्हें इन रोग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही स्वस्थ्य रहने के लिए सही खानपान की आदतों वाली जीवन शैली अपनाने संबंधी जानकारी भी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि निःशुल्क जांच सह चिकित्सकीय परामर्श शिविर के आयोजन से पूर्व जिला भर के सभी स्वास्थ्य संस्थान, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और जीविका के क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) क्षेत्र में प्रचार- प्रसार के लिए लोगों के बीच हैंडबिल , पोस्टर ,दिवाल लेखन के साथ – साथ ई. रिक्शा के माध्यम से माइकिंग करायी जाएगी । लोगों को शिविर के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें शिविर में अपनी जांच कराने और चिकित्सक से आवश्यक परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही सदर अस्पताल स्थित एनसीडी क्लिनिक के मुख्य द्वार को नीली बत्ती और बैलून से तथा पूरे भवन को नीली रोशनी से सजाया जाएगा। इसके अलावा जिला के पीएचसी/एसडीच/एनसीडी क्लिनिक के अंतर्गत एवम बाह्य रोगियों के लिए एनसीडी जैसे उच्च रक्तचाप, तीनों प्रकार के सामान्य कैंसर के अंतर्गत आवश्यक दवाइयां इसेंशियल ड्रग लिस्ट और नॉन इसेंशियल ड्रग लिस्ट के अनुसार निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी । ये हैं मधुमेह के लक्षण और बचाव के उपाय : 1. बार – बार पेशाब होना । 2. अधिक प्यास लगना । 3. कमजोरी लगना । 4. वजन का घटना । बचाव के उपाय : 1. संतुलित भोजन । 2. नियमित व्यायाम । 3. नियमित जांच एवम उपचार । 4. साइकिल चलाना । 5. तैराकी करना ।
Home अन्तर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य संस्थान और जीविका के सीएलएफ पर मनाया...
Latest article
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में गुरुवार को भारत ने चीन को 5-2 से हराकर...
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में गुरुवार को भारत ने चीन को 5-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। भारत और चीन के बीच...
RX ग्लोबल पोर्टफोलियो का हिस्सा, WTM लंदन में एक्सपीडिया, स्काईस्कैनर और बुकिंग डॉट कॉम...
WTM लंदन के इवेंट डायरेक्टर, क्रिस कार्टर-चैपमैन ने कहा, "इस साल का कार्यक्रम यह दिखाता है कि इंडस्ट्री किस दिशा में आगे बढ़ रही...
करवाचौथ पर एक पति की तीन पत्नियों में पति का चेहरा देखकर पहले व्रत...
करवाचौथ पर एक पति की तीन पत्नियों में पति का चेहरा देखकर पहले व्रत खोलने को लेकर झगड़ा हुआ। पहले मैं - पहले मैं...
यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए रूस के साथ अमेरिका कर रहा है बड़े...
अमेरिका और रूस के बीच तेल कारोबार फिर शुरू करने को लेकर बातचीत चल रही है। इसमें अमेरिकी कंपनियों की रूस की ऑयल इंडस्ट्री...
बीपाल-एम रेजिमेन से एमडीआर टीबी मरीज छह माह में हो रहे हैं स्वस्थ :...
- बीपाल-एम रेजिमेन से आगरा में हो रहा एमडीआर टीबी मरीजों का उपचार
- आगरा में चले पायलट प्रोजेक्ट में 92 प्रतिशत रहा ट्रीटमेंट सक्सेज...
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण देश के अनेक हिस्सों में बारिश और तूफ़ान जारी,...
दिल्ली-एनसीआर में अर्नब तूफान का असर अभी भी दिख रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में आज सुबह- सुबह बरसात...











