चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण देश के अनेक हिस्सों में बारिश और तूफ़ान जारी, दिल्ली-एनसीआर में अर्नब तूफान का असर

दिल्ली-एनसीआर में अर्नब तूफान का असर अभी भी दिख रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में आज सुबह- सुबह बरसात हो रही है। दिल्ली में देर रात को भी तेज हवाएं और बारिश जारी थी। अर्नब के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल रही हैं। दोपहर से पहले के समय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है।

हालाँकि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव कमजोर पड़ा है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है। आज कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कहीं आंधी के साथ बिजली चमक सकती है, तो कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 95 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यूपी के 49 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, मेरठ और नोएडा समेत 43 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, यहां येलो अलर्ट जारी है। 6 अन्य जिलों में और तेज बारिश, आंधी की आशंका है। बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर साफ दिखने लगा है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। आज राज्य के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड के 15 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान में आज पूर्वी राजस्थान में 1 नवंबर तक बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां ज्यादा हो सकती हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 2 नवंबर तक बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड में भी 2 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में आज हल्की बारिश हो सकती है

‘अर्णब’ के प्रभाव से बिहार के कोसी, सीमांचल और अंग प्रदेश के मौसम में अचानक जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादलों की मोटी चादर ऐसी बिछी है कि दिनभर सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए। भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिलों में लगातार हो रही फुहारों, बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस मौसमी उलटफेर ने पूरे क्षेत्र में ठंड का एहसास हो रहा है।

SHARE