दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान जारी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, दिल्ली के उपराज्यपाल, सांसद राहुल गांधी ने भी वोट डाले 

दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान जारी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, सांसद राहुल गांधी ने भी वोट डाले। सुबह 7 बजे निर्धारित समय से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। मतदाताओं में भी बेहद उत्साह देखा जा रहा है। कई जगहों पर 7 बजे से पहले ही मतदान केदो के बाहर मतदाताओं की लाइन लग गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया। जबकि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजनिवास मार्ग सेंट जेवियर स्कूल में मतदान किया।

दिल्ली में 2696 जगहों पर 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। अधिकांश जगहों पर सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बूथों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। इससे प्रतीत होता है कि मतदान के प्रति मुस्लिम समुदाय सबसे अधिक जागरूक है।

दिल्ली के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के अनुसार, सभी 13,766 मतदान केंद्रों पर 1.56 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर वोटर हैं। चुनाव आयोग ने दिव्यांगों के लिए 733 पोलिंग सेंटर निर्धारित किए गए हैं।

SHARE