पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर ईडी का छापा

पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई है। AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव में अमनदीप कौर अरोड़ा को दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है।
जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने विधायक के आवास पर तड़के सुबह पहुंची, उस समय अमनदीप कौर अरोड़ा घर पर ही मौजूद थीं। अधिकारियों की ओर से विधायक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, ED की टीम ने सुरक्षा के चलते इलाके में आवाजाही पर रोक लगा दी है। मीडिया समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्रवाई वाली जगह के पास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा मोगा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की मौजूदा विधायक हैं। साथ ही, वह पंजाब में पार्टी के महिला विंग की अध्यक्ष भी हैं। अमनदीप कौर 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार जीतकर विधायक बनी थी।
ईडी की इस कार्रवाई के पीछे का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, हालांकि, सूत्रों का मानना ​​है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े किसी मामले में हो सकती है। एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वहीं, इससे पहले ED ने पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित घर पर छापा मारा था। ED की टीम ने 2 नवंबर को सुबह करीब 5 बजे रेड शुरू की थी, जोमंगलवार तक जारी रहा। सुंदर शाम अरोड़ा पर कई मामलों में भ्रष्टाचार और घोटालों के गंभीर लगे हैं।

SHARE