दिल्ली में सभी सर्वे एजेंसियों ने दिया है भाजपा को बहुमत

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। मतदाता सुबह 7.00 बजे से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर लाइन लगकर वोट डाल रहे थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई।

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कई एजेंसीज ने अपने सर्वे रिपोर्ट उजागर कर दी हैं और तकरीबन सभी एजेंसीज ने दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना जताई है।

पोल डायरी के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को 42-50 सीटें, आम आदमी पार्टी को 18-25 सीटें जबकि कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलती दिख रही है।

डीवी रिसर्च के पोल में इस बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। इसने बीजेपी को 36-44 सीटें, आप को 26-34 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें आने का अनुमान जताया है।

पीपुल्स इनसाइट ने बीजेपी को 40-44 सीटें दी है। वहीं इसने आम आदमी पार्टी को 25-29 सीटें दी है। कांग्रेस को 0-1 सीटें ही मिलने का अनुमान है।

माइंड ब्रींक ने आम आदमी पार्टी को 44-49 सीटें दी है। वहीं इसने बीजेपी को 21-25 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें दी है।

वीप्रीसाइड ने सबसे अलग नतीजे बताए हैं। इसने आम आदमी पार्टी को 46-52 सीटें दी है। वहीं बीजेपी को 18-23 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है।

पीपुल्स पल्स ने बीजेपी को बड़ा जनाधार दिया है। इसने बीजेपी 51-60 सीटें, आप को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें दी है।

पी मार्क ने आम आदमी पार्टी को 21-31 सीटें, बीजेपी को 39-49 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है।

जेवीसी ने आम आदमी पार्टी को 22-31 सीटें दी है। बीजेपी को 39-45 सीटें जबकि कांग्रेस को 0-2 सीटें ही दी है।

चाणक्या स्ट्रैटजी बीजेपी को 39 से 44 सीटें दे रही है। वहीं इसने कांग्रेस को 2 से तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसने आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें दी है।

SHARE