नगर निगम की जी आई एस सर्वे के आधार पर टैक्स वसूली के विरोध में ज्ञापन दिया

*👉🏻नगर निगम की जी आई एस सर्वे के आधार पर टैक्स वसूली के विरोध में ज्ञापन दिया*
*👉🏻 गांधी पार्क में सांकेतिक धरना देकर आंदोलन की दी चेतावनी*
*👉🏻 सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समय नहीं – सौली भईया*
👉🏻नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा ग्रहकर जलकर की की मनमानी वसूली और उत्पीड़न के विरुद्ध समाजसेवी संगठनों ने लामबंद होकर सतेन्द्र जैन सौली के नेतृत्व में नगर के गांधी पार्क में सांकेतिक धरना दिया एवं नगर निगम में नारेबाजी की और ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा कि नगर निगम जो जीआईएस सर्वे के आधार पर टैक्स वसूली कर रहा है वह हवा हवाई और गलत सर्वे है। इसके बाद नगर निगम ने खुद सर्वे करने वाली कंपनी पर गलत सर्वे करने पर कार्यवाही की है तो इस गलत सर्वे के आधार पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी टैक्स वसूली करके जनता को क्यों परेशान कर रहे हैं।

इस मौके पर सामाजिक संगठनों ने मांग की नगर निगम गलत सर्वे के आधार पर तत्काल टैक्स वसूली को रोक लगाए और नए सिरे से डोर टू डोर सर्वे करके जिन भवन स्वामियों को नंबर आवंटित नहीं किया है, उन भवन स्वामियों को भवन नंबर आवंटित करें उसके बाद ही नई सिरे से टैक्स वसूली की जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एस सी शर्मा सनातन गांधी जिला ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय श्रमिक नेता रामदास मानव भारतीय लोक कल्याण समिति के सचिव सुनील दत्त गुप्ता जन आधार कल्याण समिति के प्रवीण शर्मा विवेक शर्मा अमर सिंह राठौड़ वी एस भदोरिया डा बसंत उपाध्याय जनकल्याण समिति के कृष्णामोहन चक्रवर्ती आजाद समाज पार्टी के प्रवीण उमराव हाकिम सिंह रोहित नंदवंशी श्री ओम शर्मा रघुराज सविता तुशांत गुप्ता आशु उपाध्याय अवनीश चक विजय वर्मा अरविंद जैन सौरव अग्रवाल धर्मेंद्र जैन हरेंद्र कुमार डा प्रमोद यादव राजू जराह द्वारका प्रसाद अजय मित्तल विजय गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि नगर निगम की ग्रहकर जलकर के नाम पर की जा रही अवैधानिक टैक्स वसूली और उत्पीड़न के समाधान के लिए सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों मेयर साहिबा और नगर विधायक जी के पास समय नहीं है। जबकि जनता सड़कों पर है। लेकिन नगर की जनता इस उत्पीड़न को बर्दाश्त करने के साथ सब देख रही है और आने वाले वर्ष 2027 और 28 में नगर की जनता ऐसा कर देगी कि फिर इन सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों के पास समय ही समय होगा।

श्रमिक नेता रामदास मानव एवं ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम की मेयर को कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर टैक्स के नाम पर हो रहे उत्पीड़न और अराजकता को रोकना चाहिए अगर ऐसा नहीं किया तो आज तो सांकेतिक धरना दिया है फिर एक बड़ा जन आंदोलन होगा।
सनातन ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष एस सी शर्मा सनातन गांधी ने कहा कि नगर निगम की टैक्स के नाम पर अवैधानिक वसूली के विरुद्ध आज ज्ञापन दिया है।
भारतीय लोक कल्याण समिति के महासचिव सुनील दत्त गुप्ता एवं कृष्ण मोहन चक्रवर्ती ने कहा कि हमे आंदोलन शुरू करने के लिए नगर निगम द्वारा मजबूर किया जा रहा है।
जनकल्याण समिति के सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा कि नगर निगम जनता की समस्याओं का समाधान करें।

SHARE