नई दिल्ली।
मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। तत्काल प्रभाव से 48 घंटे के भीतर पाक नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है और उनके वीजा रद्द कर दिए गए हैं।इतना ही नहीं पाकिस्तान के लिए छोड़ा जाने वाला नदी का पानी भी बंद कर दिया गया है। पाकिस्तानियों का भारत में आना बंद कर दिया गया है।
भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को दी जाने वाली पानी की सप्लाई रोक दी है। साथ ही, भारत अपने राजनयिकों को पाकिस्तान से वापस बुला रहा है। सरकार ने अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है। वहां से अब किसी की आवाजाही नहीं होगी। जो लोग वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ भारत आ चुके हैं उन्हें 1 मई तक वापस जाना होगा। इसके लिए उन्हें इसी रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।
पाकिस्तानी नागरिकों को अब SAARC वीजा के तहत यात्रा की अनुमति नहीं होगी। जारी किए गए सभी वीज़ा रद्द माने जाएंगे। वर्तमान में भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ना होगा। भारत में पाकिस्तानी हाई कमीशन में तैनात Defence, Navy और Air Advisors को निष्कासित कर दिया गया है।







