आगरा में पैरामाउंट के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

आगरा।

आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में उपाध्याय पैरामाउंट क्लासेस के विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिवाजी नगर में पौधारोपण कर एक पेड़ धारा के नाम अभियान चलाया। संस्था के विद्यार्थियों ने एक-एक पौधे लगाकर उसकी पुष्पित व पल्लवित करने का संकल्प लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ उपाध्याय पैरामाउंट क्लासेस के डायरेक्टर डॉ सुनील उपाध्याय ने किया उन्होंने विद्यार्थियों को पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। शिक्षक पलाश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पौधा लगाकर उसके रखरखा पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डॉ सुनील उपाध्याय, पलाश अग्रवाल, वंशिका पाराशर,राधिका वर्मा, ग्रेसी शर्मा, चिराग माहौर, दीपाली तोमर, मीनाक्षी अग्रवाल, जिया माहौर, दिव्य प्रताप, भावना , लिसा सोंधी, सिद्धि शर्मा, पीयूष तोमर, दिव्यांशु अग्रवाल, दर्श गुप्ता ,धृति, छवि वर्मा, कृष्ण शर्मा, करन सिंह , पार्थ खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

SHARE