दिल्ली विधानसभा बन गई है पेपरलेस, साथ ही सौर ऊर्जा से संचालित होगी 

दिल्ली विधानसभा बन गई है पेपरलेस, साथ ही सौर ऊर्जा से संचालित होगी। दिल्ली विधानसभा में ई-विधान (पेपरलेस) और 500 किलोवाट सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को किया। दिल्ली विधानसभा इकलौती ऐसी विधानसभा बन गई है, जो सौर ऊर्जा से संचालित होगी। साथ ही दिल्ली विधानसभा अब पूरी तरह से पेपरलेस हो गई है।

कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “बहुत ही कम समय में इसका उद्घाटन हुआ है। असंभव को संभव करके दिखाया है। विधानसभा के मूल रूप को बिना छेड़छाड़ किए आधुनिक बनाया गया है।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ”यह भविष्य के लिए उठाया गया ऐतिहासिक और निर्णायक कदम है। ई-विधान और सौर ऊर्जा का उद्घाटन किया गया है। मात्र 100 दिन में यह दोनों कार्य पूरे किए गए। 27 साल बाद जो बदलाव हुआ, यह सुखद आनंद का क्षण है। लोगों की आकांक्षाओं पर हम खरा उतर रहे हैं। लोकतंत्र के मंदिर में ऐसी शुरुआत हो रही है। यह आवश्यकता पूरे देश में है। दिल्ली विधानसभा उन विधानसभाओं की श्रेणी में आ गई है, जो पेपरलेस होगी। ई-विधान एप्लिकेशन से अब विधानसभा जुड़ गई है।”

SHARE