बिहार में प्रशांत किशोर की धुन पर नाचने लगे तेजस्वी यादव? क्या प्रशांत के जाल में उलझ जाएंगे तेजस्वी?

पटना।

बिहार में प्रशांत किशोर की धुन पर नाचने लगे तेजस्वी यादव? यह सवाल अहम बन रहा है। तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर का मुद्दा कब्जाने का प्रयास किया है लेकिन उसको ये नहीं पता है कि वह जाल में फंस रहा है।

बिहार में भ्रष्टाचार का मुद्दा इस बार सबसे बड़े विवाद और रणनीति का केंद्र बन गया है। प्रशांत किशोर के भ्रष्टाचार पर उठाए गए सवालों के बाद अब तेजस्वी यादव ने इसे अपना सबसे बड़ा ‘हथियार’ बना लिया है, जबकि तेजस्वी यादव खुद भ्रष्टाचार के कई आरोपों और मुकदमों का सामना कर रहे हैं। यही प्रशांत किशोर का चला गया दाव है जो तेजस्वी को उल्टा पड सकता है।

प्रशांत किशोर ने अपनी राजनैतिक जमीन तैयार करने के लिए भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कमजोरी को मुख्य आधार बनाया था. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरजेडी के जंगलराज की तुलना में नीतीश सरकार का सुशासन केवल एक भ्रम है और सरकारी योजनाओं से लेकर छोटी नौकरियों तक में व्यापक भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

SHARE