गौसेवा संकल्प ग्रुप ने की कालिका गौशाला में गौसेवा और लिया गौमाताओं का आशीर्वाद

आगरा

गौ सेवा को समर्पित ‘गौ सेवा संकल्प ग्रुप’ द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर 2025, दिन बृहस्पतिवार को कालिका गौशाला में गौ सेवा की गयी। सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की गई। सभी ने वहां उपस्थित गौ माताओं को हरा चारा, हरी सब्जी, भूसा, चोकर, चना दाल, गुड़, केले, रोटी आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ग्रुप संस्थापक रितु गोयल ने बताया कि कालिका गौशाला में अक्सर घायल गौ माता लाई जाती हैं जिनका पूरा इलाज किया जाता है। यह सेवा कालिका गौशाला के संचालक धर्मवीर सिंह द्वारा की जाती है।

गौसेवक चित्रांगदा व करबल प्रताप सिंह ने इस वर्ष भी अपने बेटे का चौथा जन्मदिवस गौ सेवा करके व वहाँ बस्ती के बच्चों को खाने-पीने का सामान देकर मनाया।

इस अवसार पर अंजली स्वरूप, डॉ माधवी कुलश्रेष्ठ, रचना कपूर, अमित कौरा, व अमित लवानिया ने सभी व्यवस्थाएं संभाली।गौसेवा में आशा अग्रवाल, कुमुद पांडे, अखिलेश पांडे, आर के कपूर, रितु जैन, रवि जैन, एस के बग्गा, अवधेश उपाध्याय, नितिन नाथ शर्मा, बब्बल परमार, रजनीकांता, राजकुमारी पाराशर, अनीता पाठक, वंदना परिहार, प्रभा गुप्ता, भावना खत्री, प्रतीक्षा गर्ग, पूनम अग्रवाल, ममता मित्तल, अंजू सिंंह, रेखा तिवारी, सरिता शाक्य, नीनू सिंघल, ऋचा गोयल, अनीता गुप्ता, के. वी. गुप्ता, डॉ रचना अग्रवाल, रश्मि चोपड़ा, अंजू जिंदल, ऊषा सिंह, माया अग्रवाल, राखी गुप्ता, अनीता सान्याल, नीतू अग्रवाल, संजीव गोयल, सुलभा लवानिया, आदि गौसेवक उपस्थित रहे।

गौसेवा के अंत में उपस्थित गौ सेवक पदाधिकारियों द्वारा कार्यशील गौसेवक के रूप में संजय कुमार को पटका व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

SHARE