तेल के दाम हुए कम, पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर, डीजल ₹75.05 प्रति लीटर, जनता को मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने से पेट्रोल डीजल के दाम कम हो गए हैं। पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर, डीजल ₹75.05 प्रति लीटर से शुरू है। अलग अलग राज्यों में लागू टैक्स के अनुसार रेट अलग अलग हैं।

पेट्रोल की कीमत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1 लीटर पेट्रोल ₹82.46 में, दादरा और नगर हवेली में ₹82.37, दमन और दीव में ₹89.55, उत्तराखंड में ₹90.78, और हिमाचल प्रदेश में ₹91.27 प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है।

डीजल अंडमान और निकोबार में केवल ₹75.05 प्रति लीटर में मिल रहा है, जो पूरे भारत में सबसे सस्ता है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में ₹78.38, जम्मू-कश्मीर में ₹80.32, और चंडीगढ़ में ₹81.44 प्रति लीटर है। डीजल की दरों में आई इस कमी से कृषि और परिवहन क्षेत्र को बड़ी राहत मिल रही है।

तेल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन, बस किराया और टैक्सी चार्ज बढ़ने के साथ-साथ सब्ज़ियों, फलों और अन्य जरूरी सामानों की कीमत भी बढ़ जाती है। वहीं जब तेल की कीमतों में गिरावट आती है, तो इसका फायदा आम जनता को तुरंत मिलता है।

SHARE