लखनऊ।
दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने पर सीएम योगी ने कहा यह भारत के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि भारत की सांस्कृतिक शक्ति और परंपराओं की महत्ता को विश्व मंच पर और मजबूती प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के दृष्टिकोण से इस उपलब्धि के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश के लिए इसलिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन भूमि है। यहीं से दीपावली की ऐतिहासिक उत्सव परंपरा की शुरुआत हुई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या स्थित श्रीरामलला के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित किया और सरयू तट पर महाआरती में सम्मिलित हुए। राम दरबार में दीप प्रज्ज्वलन के बाद राम की अयोध्या रोशनी से जगमगा उठी। यह आयोजन गिनीज बुक में भी दर्ज किया गया।







