मथुरा।
जनपद मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र के निवासी आर्मी कैप्टन गिरधारी लाल जी 29 सालों तक भारतीय सेना में योगदान देने के बाद सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत होने के बाद प्रथम बार गांव पहुंचने पर क्षेत्रीय वासियों द्वारा फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, कई किलोमीटर तक बैंड-बाजे के साथ देश भक्ति धुन गाते गुनगुनाते हुए लोग पैदल चले।
29 वर्षों तक भारतीय सेना में योगदान के दौरान उन्होंने अपनी विशिष्ट सेवा दी। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना द्वारा चलाए गए महत्वपूर्ण सैन्य अभियान में भी शामिल रहे। इनकी पुत्री सरिता सिंह भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर देश सेवा में अपना योगदान दे रही हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव का विषय रहा है। युवाओं को अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए और राष्ट्रप्रथम की भावना को हृदय में अग्रज रखकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। मां विद्या देवी और पिता अमर सिंह का आशीर्वाद लिया और सभी नाते-रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।








