
आगरा
आज रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन खेरिया मोड़ स्थित मिलन वाटिका पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी जी, विशिष्ट अतिथि ईश्वरीय विद्यालय ब्रह्मकुमारी बहन मधु दीदी, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख माननीय हरीश रौतेला,कार्यक्रम अध्यक्ष डी के बोगरा जी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हरीश रौतेला जी ने संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर सौ वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला संघ के विभिन्न आयामों और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया संघ 1925 से प्रारंभ होकर आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना है, इसे विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । आज विश्व में एकमात्र हिंदुओं का संगठन है जो देश के सनातन ब संस्कृति को अपनी धरोहर समझ कर सजे हुए है।
आज पूरे विश्व के निगाहे संघ पर टिकी हुई हैं।महंत योगेशपुरी जी ने बताया आज हमारे परिवार के बच्चों को सनातन धर्म एवं अपनी संस्कृति को समझने की आवश्यकता है। हम लोगों को जातियों से उठकर एक समाज बनकर रहना चाहिए। बहन मधु दीदी ने कहा हम सबको अपने जीवन के उद्देश्य को समझ कर समाज को नई दिशा देने की आवश्यकता है।
सनातन धर्म में सभी का सम्मान है,इसी ध्येय को समझकर अपने बच्चों को बताना चाहिए।डी के बोगरा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अरुण वर्मा ने व कार्यक्रम पालक मोहित वर्मा ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।कार्यक्रम में अशोक शर्मा ,अशोक वर्मा,हमेंद्र शर्मा ,खगेश मथुरिया,संजय मगन, प्रमेंद्र शर्मा , योगेंद्र अवस्थी,गौरव अग्रवाल, महेश शर्मा, जय सिंह सरदारा,डिंपल शर्मा, योगेश त्यागी ,इंद्रपाल सिंह, शशि उपाध्याय,अमित लवानिया ,के सी लवानिया नरेंद्र वशिष्ठ,देवेंद्र खंडेलवाल,शैलेश गोयल,दिनेश रावत वंशी बदन झा आदि गणमान्य लोग सैकड़ों की उपस्थित रहे।







