पेड लगाएं जीवन सुखद बनाएं हर व्यक्ति हर वर्ष एक पेड लगाएगा, तो धरती पर स्वर्ग बनाएगा
Home राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

1971 में 300 वीरांगनाओं ने बडी भूमिका निभा कर भारयीय सेना को विजय दिलाई...

भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय 1971 में गुजरात स्थित कच्छ (भुज) के एरोड्रम को पाकिस्तान ने बम गिराकर तहस-नहस कर दिया था। उस समय माघापर...

मोदी सरकार के काम और उनकी गति

मोदी सरकार के 100 काम 1) देश का सबसे बड़ा सरदार सरोवर बांध को पुर्ण कराया जिसे लौह पुरुष पटेल के नाम से बनने के...

आइडियोलॉजी पर कभी ध्यान करो

एक कहानी सुनाता हूँ, शायद कुछ समझ आये। " एक गाँव में एक संपन्न परिवार रहता था, उनके पास खेती बाड़ी और पशुओं की कोई...

दादी मां के नुस्खे

  वर्तमान में अनेकों रोग फैले हुएंं हैं उसी बीच एक ओर जिसने पूरी दुनिया को चिंतित किया हुवा है वो है🦠कोरोना वायरस। 👉वैसे तो समझ आता...

वाघा सीमा पर लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा- पाक को पीडा

*वाघा सीमा पर लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, पाक ने आपत्ति जताई* वाघा सीमा पर रविवार को देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया है। भारत-पाक...

महाराष्ट्र व हरियाणा चुनावी सम्भावनाएं !

*महाराष्ट्र और हरयाणा में क्या होगा ?* *डॉ. वेदप्रताप वैदिक* अब से ठीक एक महीने बाद महाराष्ट्र और हरयाणा में चुनाव होंगे। इन दोनों राज्यों...

अथ श्री कश्मीर कथा

कहते हैं कि कश्मीर पहले बहुत बड़ा जलसर था जिसके तटों को कश्यप ऋषि द्वारा तोड़, जलनिकासी कर उसे रहने योग्य बनाया गया। इस...

 मोदी सरकार ने सबसे बड़ा जुआ खेला था पीडीपी से समर्थन वापस लेकर मुफ्ती...

मोदी सरकार ने सबसे बड़ा जुआ खेला था पीडीपी से समर्थन वापस लेकर मुफ्ती सरकार गिराने का। अगर काँग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी को जरा...

गंगा की सहायक नदियों से संबंधित प्रस्ताव नमामि गंगे में स्वीकृत हों ।

गंगा की सहायक नदियों से संबंधित प्रस्ताव नमामि गंगे में स्वीकृत हों  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह...

उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वर्ष 2013 में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद तेजी से उबर रहेकेदारनाथ धाम में ’स्मृति पर्यटन’ को विकसित करने के काॅन्सैप्ट पर विस्तृत चर्चा हुई। महाराज द्वारा चारधाम यात्रा तथा बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में किये गये विकास कार्यों सम्बन्धी जानकारी भी केन्द्रीय मंत्रीको उपलब्ध करायी गयी। इसके अतिरिक्त दोनों मंत्रियों के मध्य महाभारत सर्किट तथा अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की योजना स्मृति पर्यटन की अवधारणा के अन्तर्गत केदारनाथ में वर्चुअल रियलिटी पर आधारित थीम पार्क तथा वैज्ञानिक एवं वास्तविक माॅडलों से सजा हुआ एक सगं्रहालयनिर्मित करने की है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री द्वारा इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी।   https://youtu.be/V0nnSxLiptY हाल ही में स्वयं बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम की यात्रा पर गये पर्यटन मंत्री ने दर्शन के लिए लम्बी लाईन में खड़े श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, शौचालय तथा धूप से बचने के लिए शेड की आवश्यकता कोजरूरी समझते हुए इस पर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध भी केन्द्र सरकार से किया। उन्होनें बताय कि इस पर राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगा गया है। पर्यटन मंत्री, सतपाल महाराज ने बताया कि आपदा के पश्चात मास्टर प्लान के तहत केदारनाथ में युद्ध स्तर पर अवस्थापना कार्य किये गये हैं। इसी की परिणति है कि 2013 से 2019 के दौरान यहां आने वालेश्रद्धालुओं की संख्या में निरन्तर इजाफा हुआ है। वर्ष 2018 में चारधाम यात्रा (बद्रीनाथ,केदारनाथ,गंगोत्री तथा यमुनोत्री) हेतु 26,22,325 श्रद्धालु आये। जिसमें से 7,31,991 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शनकिये। इस वर्ष भी केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि से अबतक लगभग चार लाख यात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के प्रति पर्यटकों में निरन्तर बढ़ रहे आर्कषण को देखते हुये भविष्य मेंऔर अधिक पर्यटकों को इस ओर आकर्षित करने के दृष्टिगत ’स्मृति पर्यटन’ की अवधारणा पर आधारित पर्यटन को विकसित किया जा सकता है। इस दौरान महानिदेशक पर्यटन, मीनाक्षी शर्मा तथा उत्तराखण्ड की संयुक्त निदेशक पर्यटन पूनम चंद भी उपस्थित रही।

Latest article

भारत और वियतनाम ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब डॉलर तक...

नई दिल्ली। भारत और वियतनाम ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। बुधवार को दोनों...

आज 7 मई को मनाया जा रहा है “विश्व एथलेटिक्स दिवस”  “World Athletics Day”

नई दिल्ली। आज 7 मई को "विश्व एथलेटिक्स दिवस"  "World Athletics Day" मनाया जा रहा है। यह दिन 1996 में IAAF (अब वर्ल्ड एथलेटिक्स) के...

भारत की “शिंकुन ला टनल” 15,800 फीट की ऊंचाई पर बनने वाली दुनिया की...

नई दिल्ली। भारत की "शिंकुन ला टनल" 15,800 फीट की ऊंचाई पर बनने वाली दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सुरंग होगी। यह हिमाचल प्रदेश और...

युवा नेतृत्व और रोजगार की दिशा में बड़ी पहल: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य...

लखनऊ। सामाजिक परिवर्तन और युवा सशक्तिकरण के अग्रदूत अगम सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वशिष्ठ ने आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद...

बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के नेताओं पर हमले, दो दिन पहले...

बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के नेताओं पर हमले, दो दिन पहले भाजपा विधायक के भाई की हत्या और अगले दिन शुवेंदु...