नई दिल्ली।
मौसम विभाग के अनुसार इस साल 27 मई तक मानसून आने का अनुमान है। बढ़ती गर्मी और तापमान के बीच मानसून का इंतजार किया जाने लगता है। भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 27 मई के आसपास पहुंचेगा। हालांकि, इस अनुमान के साथ यह भी कहा गया है कि इस तारीख में चार दिन पहले या बाद में मौसम में बदलाव हो सकता है।
मानसून के केरल में पहुंचने को भारत में बारिश के मौसम की शुरुआत माना जाता है। आमतौर पर मानसून 1 जून को आता है, लेकिन इस बार मौसम वैज्ञानिकों ने मानसून के कुछ दिन पहले आने का अनुमान जताया है।
दिल्ली में कैंट, पालम, सफदरजंग, लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम, IGI एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरा मंडी के इलाकों में शनिवार (10 मई) की दोपहर से मौसम बदला हुआ है।







