हरियाणा के गुरुग्राम व नूंह जिले में निजी कंपनी ‘इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड का सप्लाई लाइसेंस रद्द 

हरियाणा के गुरुग्राम व नूंह जिले में निजी कंपनी ‘इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड का सप्लाई लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। हरियाणा बिजली विनियामक आयोग (HERC) ने यह फैसला हरियाणा सरकार द्वारा बिजली कंपनी के लाइसेंस को रद करने के लिए पत्र लिखने के बाद लिया है।

इससे पहले बिजली कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल की थी और दो दिन के बाद बिजली कर्मचारियों व सीएम नायब सैनी व बिजली मंत्री अनिल विज के साथ बातचीत हुई थी। जहां पर सरकार द्वारा बिजली कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि बिजली का निजीकरण नहीं होगा और जो दो जिलों को लाइसेंस दिया गया है उसको रद करने के लिए हरियाणा बिजली विनियामक आयोग को पत्र लिखा जाएगा।

निजी कंपनी ‘इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड’ को बिजली सप्लाई के लिए 9 दिन पहले ही दो जिलों गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई के लिए यह लाइसेंस जारी किया था।लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान कर दिया था। 45 घंटे चली हड़ताल चली थी।

SHARE