
भारतीय सेना और वायुसेना HAL से 200 स्वदेशी हेलिकॉप्टर खरीदेंगी। अगले कुछ सालों में चीता और चेतक हेलीकॉप्टर को रिटायर किया जाएगा और इन्हें रिटायर किए गए हेलीकॉप्टर की जगह रखा जाएगा।
सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड इन स्वदेशी हेलीकॉप्टरों को विकसित कर रही है। वहीं, रक्षा मंत्रालय ने सेना और वायुसेना के लिए 200 लाइट मल्टीरोल हेलीकॉप्टर खरीदने के करीब 20,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
HAL ने अब तक 12 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर तैयार किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, 187 अन्य हेलीकॉप्टरों के ऑर्डर की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर इनकी कुल संख्या 199 हो जाएगी।
इस परियोजना में भारतीय कंपनियां विदेशी हेलीकॉप्टर निर्माताओं के साथ साझेदारी कर सकती हैं। रक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, टाटा समूह यूरोपीय कंपनी एयरबस के साथ, जबकि अडानी समूह इटली की कंपनी लियोनार्डो के साथ मिलकर बोली लगाने की तैयारी में है। अमेरिका की बेल हेलीकॉप्टर्स भी इस खरीद प्रक्रिया में अपना हेलीकॉप्टर पेश कर सकती है।










