माता-पिता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म- डॉ पारस नाथ तिवारी,वरिष्ठ नेता, एनसीपी

नई दिल्ली।

माता-पिता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उनके आशीर्वाद से ही आप सर्वश्रेष्ठ कार्य करते है। यह बात एनसीपी के वरिष्ठ नेता डॉ पारस नाथ तिवारी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कही।

इंडिया प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्डस 2025 ने दिल्ली में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर एनसीपी नेता डॉ पारस नाथ तिवारी सभी अवार्डी को बधाई देते हुए कहा कि निश्चिततौर पर यह गौरव की बात है कि आज आपको इंडिया प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्डस सम्मानित कर रहा है। यहां से आपकी रिसपोसनबिलीटी और बढ़ जाती है। निश्चिततौर पर अगले वर्ष और भी आप विशिष्ट कार्य करेंगे देश का नाम रौशन करेंगे।

पारस नाथ तिवारी ने इंडिया प्राइड बुक रिकॉर्डस को इस बात के लिए बधाई की कि अनवरत रूप से पांच वर्ष से लगातार इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अद्भूत है। हमारी शुभकामनाएं हैं कि देश के विभिन्न भागों में इनका नाम रोशन हो। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को सम्मान करना अपने आप में एक उपलब्धि है।

डॉ. पारस नाथ तिवारी ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि आज मूल्यों में गिरावट आई है जो समाज के लिए खतरनाक है। माता-पिता की सेवा आप अवश्य करें। जहां से आपको संस्कार मिले हैं। आज लोगों को जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों को सम्मान करने की जरूरत है। जिससे देश समाज को लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि इंडिया प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्डस देश भर में पिछले पांच वर्षों से कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है इसी की कड़ी में दिल्ली में आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

SHARE