
आगरा
एस आर डी पब्लिक स्कूल,अकोला,आगरा में आज दिनांक 12 जुलाई 2025,दिन शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी बी एस ई) द्वारा एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य विषय”साइबर सुरक्षा और संरक्षा” रहा, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों ने सहभागिता।
इस कार्यशाला में सी बी एस ई,दिल्ली से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ राजवर्धन पुरोहित एवं फरीदाबाद से आए राजेश कुमार ने साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव, डेटा सुरक्षा एवं छात्रों को सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण प्रदान करने के साथ ही हमको साइबर अपराधों से कैसे बचना है जैसे विषयों पर विस्तार से समझने के साथ ही उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.सुकन्या शर्मा (ए सी पी,सैंया, आगरा) रहीं जिन्होंने साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को भी जागरूक बनाएं।विशेष अतिथि के रूप में एस.आई. संगीता सोलंकी (महिला थाना, आगरा), अंकित मालिक (एस एच ओ, कागारौल) तथा एस.आई विपिन सिंह (कागारौल, आगरा) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।सभी ने साइबर अपराध से बचने के उपायों को बताया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यालय के निदेशक लोकपाल सिंह चाहर एवं प्रधानाचार्य मोहिनी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं और कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएँ शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इन्हें समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए।





