
आगरा
सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की गई। सभी ने वहां उपस्थित गौ माताओं को हरा चारा, हरी सब्जी, भूसा, चोकर, चना दाल, गुड़, केले, रोटी आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौ सेवा परिवार द्वारा वहाँ की गौ माताओं की मदद करने का पूरा अश्वासन दिया गया। संस्थापक रितु गोयल ने बताया कि कालिका गौशाला में अक्सर घायल गौ माता लाई जाती हैं जिनका पूरा इलाज किया जाता है। यह सेवा कालिका गौशाला के संचालक धर्मवीर जी द्वारा की जाती है। नववर्ष व तुलसी दिवस पर वहाँ बस्ती के बच्चों को खाने-पीने का सामान दिया गया व तुलसी पूजा की गई।
अंजली स्वरूप, साक्षी शर्मा, अमित कौरा, राहुल अग्रवाल व अमित लवानिया ने सभी व्यवस्थाएं संभाली।
सहयोगी रहे श्रुति सिन्हा, वर्षा अग्रवाल, ऋचा गर्ग, तरुणा अग्रवाल, रीता शर्मा, आशा अग्रवाल, कुमुद पांडे, अखिलेश पांडे, आर के कपूर, विजय कपूर, रितु जैन, दीपा मित्तल, एस के बग्गा, अवधेश उपाध्याय, पीयूष गर्ग, नितिन नाथ शर्मा, ममता पचौरी, वंदना परिहार, डॉ अरुणा भार्गव, दिनेश भार्गव, बब्बल परमार, अनीता सान्याल, कमलेश सिंघल, कुमुद सिंघल, डॉ माधवी कुलश्रेष्ठ, कीर्ति अग्रवाल, शालिनी गुप्ता, राजकुमारी पाराशर, पूजा शर्मा, अनीता पाठक, वंदना परिहार, प्रभा गुप्ता, डॉ कल्पना पोरवाल, अरविंद शर्मा, नीलम गुप्ता, अंजू सिंंह, सिंधु गुप्ता, रेखा तिवारी, सरिता शाक्य, सरिता सिंह, सुभाष गोयल, ऋचा गोयल, रजनी भटनागर, रेखा रानी, डॉ रचना अग्रवाल, ममता मित्तल, पारुल भारद्वाज, अंजु जिंदल, राखी गुप्ता, रश्मि चोपड़ा, किरन तनेजा, कविता अग्रवाल, रूपाशी गोयल, साधना अग्रवाल, पल्लवी स्वरूप, शिवानी मनोज सिंह, रश्मि अग्रवाल, निकुंज, रीता अग्रवाल, मोनिका खत्री, पदम गौतम, ऋतुवी, बृजेश प्रजापति, अनु अरोरा, डॉली अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, संजीव गोयल, सुलभा लवानिया, आदि।
अंत में उपस्थित गौ सेवक पदाधिकारियों द्वारा कार्यशील गौसेवक के रूप में प्रतीक्षा गर्ग जी को पटका व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।





