
इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में जन्मदिन की पार्टी में भोजन करने के बाद 30 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। कुछ दिन पहले इसी इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हुए थे। पार्टी में शामिल हुए लोग जब दाल-बाफले खाकर अपने घरों पर पहुंचे तो उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद वे अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज कराने गए, राहत की बात है कि कोई गंभीर बीमार नहीं हुआ। चार लोगों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जन्मदिन की पार्टी में रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाया था। खाने में दाल-बाफलेँ, लड्डू और अन्य व्यंजन थे। रविवार सुबह कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इसमें 30 से ज्यादा लोग बीमार हुए। भोजन से जुड़ा होने के कारण खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने भोजन के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा नगर निगम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं। अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई।
60 से ज्यादा मेहमानों को पार्टी में बुलाया गया था। खाने में बोरिंग का पानी प्रयोग किया गया था। फिलहाल डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की बात कही है। मेहमान शहर के अलग अलग इलाकों में रहते है, हालांकि सभी की तबीयत ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे परिवार के चार लोगों को भर्ती किया गया है।





