हिमंता बिस्वा सरमा की आज असम के मुख्यमंत्री पद पर होगी ताजपोशी, गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा, पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे

गुवाहाटी,

हिमंता बिस्वा सरमा की आज असम के मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी होगी। गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनेंगे। वे आज सुबह 11.40 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हिमंता के साथ आज चार मंत्री रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग भी शपथ लेंगे।

अतुल बोरा, असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष हैं और चरण बोरो, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से विधायक हैं। और दोनों एनडीए नीत पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अजंता नियोग पिछली सरकार में भी मंत्री थीं। तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं, जिन्होंने 2026 के चुनाव में राज्य की राजनीति में वापसी की।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, मुझे यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि विधायक रंजीत दास असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हमारे उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हम सब मिलकर एक मजबूत, अधिक विकसित और समृद्ध असम के लिए पूरी लगन से काम करते रहेंगे।

हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया, असम में पीएम मोदी का हार्दिक स्वागत है. उनका यह दौरा असम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि राज्य में लगातार तीसरी बार बीजेपी-एनडीए सरकार का शासन शुरू हो रहा है। हम उनके निरंतर आशीर्वाद और मार्गदर्शन की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, शीर्ष उद्योगपति, वैष्णव मठों के प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्ति, बीजेपी कार्यकर्ता और बूथ समिति अध्यक्ष शामिल होंगे।

SHARE