वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला 58 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता 

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की स्टार वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने महिला 58 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश को एक और सफलता दिलाई। बिंद्यारानी ने कुल 199 किग्रा वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया और इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या छह हो गई।

बिंद्यारानी देवी ने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 112 किग्रा वजन उठाते हुए कुल 199 किग्रा का स्कोर बनाया। नाइजीरिया की रफियातू फोलाशादे लावाल ने कुल 229 किग्रा (103 किग्रा स्नैच और 126 किग्रा क्लीन एंड जर्क) के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा की एन सोफी ताशेरो ने 215 किग्रा (94 किग्रा स्नैच और 121 किग्रा क्लीन एंड जर्क) के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

इससे पहले पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। इसके बाद ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा) ने रजत, मीराबाई चानू (48 किग्रा) ने स्वर्ण, मुथुपांडी राजा (65 किग्रा) ने रजत और ज्ञानेश्वरी यादव (53 किग्रा) ने रजत पदक जीतकर भारत की झोली में पदक डाले।

SHARE