नई दिल्ली।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया, धूल भरी आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिमी राजस्थान और राजस्थान में आज मौसम विभाग की ओर से धूल से भरे तूफान का सबसे बड़ा यानी रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन दोनों जगहों पर भीषण गर्मी भी पड़ेगी क्योंकि हीटवेव की भी चेतावनी दे दी गई है। अब आगे डिटेल में जानिए कि देश में आज कहां-कहां बारिश होगी।
उत्तरी कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सौराष्ट्र, कच्छ, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज बारिश (Weather Update Latest News) का अलर्ट है।
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश और विदर्भ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज गर्मी को लेकर भी चेतावनी दी है।







