
सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि एक साइकिल-टूटी चोर दूसरों को चोर ही समझता है। अखिलेश यादव के वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये चाहे जितना चिल्लाएं, जनता वोट दे रही है और सरकार बन रही है।
अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि वे अपने गिरेबान में झांक कर देखें। संविधान पीएम मोदी के हाथों में और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के हाथों में सुरक्षित है। वे वोट चोरी को लेकर कितना भी चिल्ली लें, जनता वोट दे रही है और सरकार बन रही है।
राजभर ने कहा कि जो जैसा होता है, वैसा ही उसे लगता है। यह सब अनर्गल आरोप हैं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कन्नौज के एक चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले लोगों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।









