
इजराइल में मंगलवार को संसदीय चुनाव हुए जिसमें कुल 77.7% मतदान हुआ। वोटों की गिनती जारी है। इजराइल में सबसे ज्यादा मतदान का रिकॉर्ड 79.9% है, जो 1988 के चुनाव में बना था। हालांकि अभी भी कई जगह वोटों की गिनती जारी है। ज्यादा मतदान को देखते हुए इस बार यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है।
इससे पहले नेतन्याहू ने मुस्लिम महिलाओं की फोटो पोस्ट करते हुए समर्थकों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। उन्होंने एक्स चैनल-14 का एक फुटेज शेयर किया। इसमें दो पोलिंग बूथ की तुलना की गई है।
इस बार नेतन्याहू के बजाय पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट प्रधानमंत्री बनने के सबसे ज्यादा चांस है। छह में से चार ओपिनियन पोल में आइजनकोट के गठबंधन को ज्यादा सीटें दी गई हैं। वहीं नेतन्याहू के गठबंधन को एक पोल में बढ़त और एक पोल में बहुमत मिला है।
इजराइल की संसद में कुल 120 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सीटों की जरूरत होती है। इजराइल के 76 साल के इतिहास में आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अकेले बहुमत हासिल नहीं किया है।








