इंडिगो ने सुरक्षा संबंधी कारणों से सऊदी अरब के लिए 31 अक्टूबर तक अपनी उड़ानों के निलंबित किया

इंडिगो ने सुरक्षा संबंधी कारणों से सऊदी अरब के लिए 31 अक्टूबर तक अपनी उड़ानों के निलंबित किया है। रियाद आने-जाने वाली इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।

ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के हवाई अड्डों, ऊर्जा प्रतिष्ठानों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले तेज किये जाने के बीच उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

उड़ानें रद्द करने की अवधि बढ़ाने का यह फैसला बुधवार को दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद आया है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

SHARE