ग्रेटर नोएडा से बलिया तक 8 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे बनाने की प्लानिंग

ग्रेटर नोएडा से बलिया तक 8 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे बनाने की प्लानिंग की जा रही है। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 1047 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के 17 जिलों से होकर गुजरेगा।  बलिया से सटे बिहार के कई जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की प्रेस रिलीज के मुताबिक यह एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर से शुरू होकर बुलंदशहर, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, हरदोई, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर सहित सूबे के 17 जिले से गुजरकर बलिया तक पहुंचेगा।

इस प्रोजेक्ट में मेन एक्सप्रेसवे के अलावा तीन लिंग एक्सप्रेसवे बनाने की भी तैयारी है। पहला लिंक एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद के लिए प्रस्तावित है, जिसकी लंबाई 19.215 किलोमीटर होगी। दूसरा लिंक लखनऊ के लिए हैं, इसकी लंबाई 90.22 किलोमीटर है। तीसरा लिंक मिर्जापुर के लिए प्रस्तावित है, जिसकी लंबाई करीब 13.551 किलोमीटर है। इन तीनों लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 123 किलोमीटर है।

SHARE