
टाइगर रिजर्व रणथंभौर के पार्क नंबर 4 में बाघिन टी-2307 (दुर्गा) अपने चारों शावकों के साथ पिकनिक मनाने निकली। यह पहली बार है जब दुर्गा अपने चारों शावकों के साथ घूमती नजर आई। इससे पहले एक साथ चार शावक नजर नहीं आए थे।
जंगल सफारी पर गए पर्यटकों के लिए यह नजारा बड़ा ही अदभुत था, क्योंकि टाइगर का कुनबा एक साथ देखने का मतलब उनकी जंगल सफारी बेहद रोमांचक और शानदार बन गई।
मां के साथ चार शावकों की अठखेलियों का यह दुर्लभ नजारा देख सफारी कर रहे पर्यटक गदगद हो उठे। रणथंभौर की बाघिन टी-2307 ‘दुर्गा’ प्रसिद्ध बाघिन टी-111 (शक्ति) की बेटी है।










