हरियाणा में सरकारी जमीनों पर कब्जे करके झुग्गियां बनाकर माफिया कर रहे हैं मोटी कमाई 

हरियाणा में सरकारी जमीनों पर कब्जे करके झुग्गियां बनाकर उन्हें किराए पर देकर माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं। रेवाड़ी और बड़े औद्योगिक क्षेत्र बावल और धारूहेड़ा में जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण सरकारी जमीनों पर कब्जे हो चुके हैं।

एक झुग्गी वाले से ढाई से तीन हजार रुपये तक वसूली होती है, जबकि सरकारी जमीन पर कारोबार करने की एवज में 10 हजार रुपये तक वसूल किए जाते हैं।

कुछ साल पहले तक यहां गिनी चुनी झुग्गियां होती थी। लेकिन अब यहां 150 से ज्यादा झुग्गियां बस चुकी हैं। इसके अलावा बावल और धारूहेड़ा में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर झुग्गियां बसा रखी हैं।

इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों का पुलिस सत्यापन तक नहीं होता। ऐसे में उनकी पहचान और पते की पुष्टि करना पुलिस के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है। कुछ लोग लंबे समय से यहां रह रहे हैं और उनके पास पहचान संबंधी दस्तावेजों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।

SHARE